Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार में रिकॉर्ड प्रसव- अक्टूबर में 456 महिलाओं ने पाया सुरक्षित मातृत्व

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
  • विश्वास का प्रतीक बनी सरकारी स्वास्थ्य सेवा
  •  155 सी-सेक्शन डिलीवरी और 1400 महिलाओं की जांच

बलौदाबाजार।

जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार में अक्टूबर माह के दौरान संस्थागत प्रसव का आंकड़ा अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पूरे माह में कुल 456 प्रसव दर्ज किए गए, जिनमें से 155 प्रसव सी-सेक्शन (शल्य प्रसव) के माध्यम से कराए गए।

बढ़ती प्रसव संख्या इस ओर संकेत करती है कि जिला अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार अवस्थी ने बताया कि जिले में लगभग 1400 गर्भवती महिलाओं की एएनसी (प्रसव पूर्व जांच) की गई। यह दर्शाता है कि सुरक्षित मातृत्व और नियमित जांच के प्रति महिलाओं की जागरूकता बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रसव मामलों के चलते अस्पताल का कार्यभार भी तेजी से बढ़ा है। मातृ एवं शिशु वार्ड पर दबाव को देखते हुए अतिरिक्त संसाधन, मानवबल और आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारी की जा रही है।


सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि बेहतर सुविधाएं, सुरक्षित प्रसव, निशुल्क दवाइयां, 24×7 उपलब्ध स्वास्थ्य स्टाफ और सरकार की जनहितैषी योजनाएं प्रसूताओं को जिला चिकित्सालय की ओर आकर्षित कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस पहल से मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow