Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • बिजली विभाग और बैंकों की संयुक्त बैठक

  • शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने और वेंडर्स के साथ तालमेल बनाने के निर्देश

रायपुर.

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में अब कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने इसके संकेत दिए। उन्होंने सीएसपीडीसीएल और बैंक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए।

समन्वय और सेवा में सुधार

बैठक के दौरान कलेक्टर ने जोर देकर कहा कि सीएसपीडीसीएल, बैंक और वेंडर अलग-थलग काम करने के बजाय आपसी तालमेल से काम करें। समन्वय की कमी का खामियाजा आवेदकों को नहीं भुगतना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि नागरिकों को समय पर सेवा मिले और उन्हें दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। बिजली विभाग को इसे जनता के हित से जुड़ी प्राथमिकता वाली योजना मानते हुए समयबद्ध तरीके से लक्ष्य पूरा करने की ताकीद की गई।

मासिक लक्ष्य और रिजेक्शन पर नजर

बैंकों की कार्यप्रणाली पर निर्देश देते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि बैंक अधिकारी अब मासिक और साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित कर काम करें। सबसे अहम निर्देश आवेदनों के रिजेक्शन को लेकर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि यदि कोई आवेदन रिजेक्ट होता है, तो उसे ठंडे बस्ते में डालने के बजाय पुनः समीक्षा की जाए। योग्य आवेदकों को तकनीकी खामियों के कारण लाभ से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए।

समीक्षा बैठक में निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, आरबीआई मैनेजर नवीन तिवारी और एलडीएम मोहम्मद मोफीज विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी विभागों को एकीकृत होकर योजना को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए गए हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow