Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कोटा में सड़क दुर्घटना: भाजपा मंत्री प्रबल प्रताप जूदेव की तत्परता से बची युवक की जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • रतनपुर पेंड्रा रोड पर घायल युवक की जान बचाने में प्रबल प्रताप जूदेव की अहम भूमिका

कोटा।

भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप जूदेव की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई ने एक युवक की जान बचा ली। रतनपुर पेंड्रा रोड के पोड़ी चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को बुरी तरह ठोकर मार दी, जिससे वह खून से लथपथ सड़क किनारे तड़प रहा था।

इसी दौरान, सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उमरिया दादर जा रहे प्रबल प्रताप जूदेव की नजर घायल व्यक्ति पर पड़ी। उन्होंने तुरंत ऐम्बुलेंस बुलवाई और पुलिस की मदद से युवक को सिम्स बिलासपुर भेजवाया।

घायल व्यक्ति की हालत गंभीर थी और अगर समय पर ऐम्बुलेंस नहीं पहुंचती, तो उसकी जान जा सकती थी। प्रबल प्रताप जूदेव ने बताया कि “दुर्घटना में घायल व्यक्ति के शरीर से बहुत खून बह रहा था, लेकिन ऐम्बुलेंस समय पर पहुंच गई और युवक को इलाज मिल सका। अब वह खतरे से बाहर है।”

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment