Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आमदी वार्ड की सड़क का होगा डामरीकरण, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • आमदी मंदिर वार्ड 24 में 48 लाख की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य शुरू


दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

आमदी मंदिर वार्ड 24 के नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। वार्ड के जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए विधायक गजेन्द्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल और पार्षद नरेश तेजवानी ने आज दो स्थानों पर भूमिपूजन किया। यह कार्य 48 लाख की लागत से डामरीकरण किया जाएगा।

 

वार्ड 24 के नागरिकों द्वारा लंबे समय से सड़क सुधार की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है। भूमिपूजन के इस कार्यक्रम में वार्ड के नागरिकों ने हिस्सा लिया और विधायक की कार्यशैली की सराहना की। विधायक गजेन्द्र यादव ने इस मौके पर कहा कि नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह कार्य किया जा रहा है। डामरीकरण के बाद वार्ड में आवागमन में सुविधा होगी और बारिश के दौरान कीचड़ की समस्या का समाधान होगा।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने कार्यक्रम के दौरान निर्माण एजेंसी और इंजिनियरों को निर्देशित किया कि सड़क पर पानी का जमाव न हो और कार्य गुणवत्तापूर्ण व समय पर पूरा हो। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

इस कार्यक्रम में पार्षद नरेश तेजवानी, श्रीचंदलेखानी, दशमत तेजवानी, पारुमल शोभानी, कैलाश रूंगटा, हेमंत खत्री, दर्शन किंगरानी और वार्ड के अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। वार्ड में विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए विधायक निधि से राशि प्रदान की गई थी, जिसकी भी नागरिकों ने सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में नागरिकों ने विधायक गजेन्द्र यादव को उनके एक साल के कार्यकाल पर बधाई दी और वार्ड में इतने कम समय में किए गए कार्यों के लिए उनका धन्यवाद किया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment