Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

साई ट्रेडर्स का शटर तोड़ 2.25 लाख पार, CCTV था बंद

Chori in Risali Bhilai

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग/भिलाई।

रिसाली नगर निगम क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कृष्णा टॉकीज रोड स्थित मैत्री नगर में ‘साई ट्रेडर्स’ का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने गल्ले में रखे करीब 2 लाख 25 हजार रुपए कैश पर हाथ साफ कर दिया। विडंबना यह रही कि घटना के वक्त दुकान का सीसीटीवी कैमरा बंद था, जिससे चोरों की पहचान करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ रही है।

संडे होने के कारण 5 बजे ही बंद हो गई थी दुकान

दुकान संचालक उमाकांत यादव ने पुलिस को बताया कि उनकी पाइप और सेनेटरी की दुकान मैत्री नगर, प्लॉट नंबर-01, फेस-6 में स्थित है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण शाम करीब 5 बजे उन्होंने कैश काउंटर और शटर में ताला लगाकर दुकान बढ़ा दी थी। इसके बाद सभी कर्मचारी और वे खुद घर चले गए थे।

चौकीदार ने रात 2 बजे जगाया, तब उड़े होश

रात के सन्नाटे में चोरों ने इत्मीनान से वारदात को अंजाम दिया। रात करीब 2:20 बजे गली के चौकीदार बहादुर उर्फ जगदीश शर्मा ने संचालक उमाकांत यादव के घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया। बहादुर ने उन्हें बताया कि उनकी दुकान का शटर खुला पड़ा है। यह सुनते ही उमाकांत तत्काल मौके पर पहुंचे। वहां शटर टूटा हुआ देखकर उन्होंने तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी।

गल्ले के लॉकर से नोटों के बंडल और चिल्हर गायब

पुलिस की मौजूदगी में जब दुकान के भीतर जांच की गई, तो कैश काउंटर का लॉकर टूटा हुआ मिला। संचालक के अनुसार, एक लॉकर में 500-500 रुपए के चार बंडल (करीब 2 लाख रुपए) रखे थे, जो गायब थे। वहीं, दूसरे खंड के लॉकर में रखे 10 और 20 रुपए के सिक्के तथा 50, 100 और 500 रुपए के फुटकर नोट (कुल करीब 25 हजार रुपए) भी चोर ले उड़े। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow