Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पत्रकारिता बचाओ संकल्प यात्रा पहुँची खरोरा, पत्रकारों की एकजुटता से गूँजी हक की आवाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

खरोरा (रायपुर): पत्रकारिता बचाओ संकल्प यात्रा रायपुर जिले के अंतर्गत खरोरा पहुँची, जहाँ विभिन्न पत्रकार संगठनों के सदस्य एकजुट होकर पत्रकारों के हितों के लिए मुखर हुए। इस अवसर पर सभी संगठनों ने एकत्रित होकर पत्रकारों के लिए सर्व सुविधा युक्त प्रेस क्लब भवन, पत्रकार विश्राम गृह, पत्रकार परिवार के लिए निःशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, बीमा, ब्लॉक स्तरीय आवास, यात्रा में छूट, पेंशन और पत्रकार आयोग के गठन जैसी अनेक सुविधाओं की मांग पर सार्थक चर्चा की।

इसके साथ ही, पत्रकारों को झूठे मामलों में फंसाने के षड्यंत्र का विरोध भी इस यात्रा का मुख्य बिंदु रहा। ‘हम सब एक हैं’ के नारों से खरोरा की फिजा गूँज उठी, और छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष व अन्य पत्रकारों ने संगठन की एकता का प्रदर्शन किया। इस यात्रा से स्पष्ट है कि अब छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में सभी पत्रकार संगठन एकता का परिचय देते हुए संगठित हो रहे हैं।

इस यात्रा का उद्देश्य सभी संगठनों के पत्रकारों से मिलकर उनकी स्थानीय समस्याओं से अवगत होना और आपसी बातचीत से समाधान निकालना है ताकि हर पत्रकार अपने मूलभूत अधिकारों के प्रति सजग होकर अपनी मांगों को पूरा कर सके। छत्तीसगढ़ के पत्रकारों ने यह संकल्प लिया है कि वे एक नई मिसाल कायम करेंगे और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक वे संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment