

मुंबई।
सर्दियां आ चुकी हैं और यह समय है अपने वार्डरोब के साथ-साथ स्किनकेयर रूटीन में भी बदलाव लाने का। ठंडी हवाओं के चलते त्वचा में रूखापन और नमी की कमी आना आम बात है, लेकिन एण्डटीवी के कलाकार अपने अनूठे विंटर स्किन केयर सीक्रेट्स से इसे हराने के तरीकों को साझा कर रहे हैं। इनमें शामिल हैं – नेहा जोशी (कृष्णा देवी वाजपेयी, ‘अटल’), स्मिता सेबल (धनिया, ‘भीमा’), गीतांजलि मिश्रा (राजेश, ‘हप्पू की उलटन पलटन’) और शुभांगी अत्रे (अंगूरी भाबी, ‘भाबीजी घर पर हैं’)।
नेहा जोशी (कृष्णा देवी वाजपेयी, ‘अटल’) कहती हैं, “सर्दियों की ठंडी हवाओं के बीच हॉट चॉकलेट का कप लेकर बैठना किसे अच्छा नहीं लगता, लेकिन इसी मौसम में त्वचा का रूखापन एक बड़ी समस्या बन जाता है। मैं हफ्ते में दो बार घर पर बने एक स्क्रब का इस्तेमाल करती हूँ, जिसमें ओटमील, ऑरेंज पील पाउडर और रेड लेंटिल पाउडर को गुलाब जल के साथ मिलाया जाता है। इसे लगाने के बाद मैं चेहरे की धीरे-धीरे मालिश करती हूँ और फिर ठंडे पानी से धोती हूँ। यह मेरी त्वचा को तीन से चार दिनों तक हाइड्रेटेड रखता है और मैं इसे हर किसी को सर्दियों में चमकती त्वचा के लिये आजमाने की सलाह देती हूँ।”
स्मिता सेबल (धनिया, ‘भीमा’) ने अपने विंटर स्किन केयर रूटीन के बारे में बताया, “सर्दियाँ आते ही मैं अपने स्किनकेयर रूटीन में कुछ बदलाव करती हूँ। मैं अपने दिन की शुरूआत एक जेंटल हाइड्रेटिंग फेसवाश से करती हूँ, जो त्वचा के प्राकृतिक तेल को बनाए रखता है। इसके बाद मैं रोज़वाटर टोनर और फिर शिया बटर और आमंड ऑइल युक्त क्रीम-बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाती हूँ। इसके अलावा, मैं हफ्ते में दो बार ओटमील और शहद से बना स्क्रब भी इस्तेमाल करती हूँ। यह मेरी त्वचा को मुलायम और चिकना बनाता है।”
गीतांजलि मिश्रा (राजेश, ‘हप्पू की उलटन पलटन’) ने कहा, “मेरी त्वचा प्राकृतिक रूप से शुष्क है, और सर्दियों में इसे विशेष देखभाल की जरूरत होती है। मैं मिल्क क्रीम और शहद का पैक इस्तेमाल करती हूँ, जो मेरी माँ ने बताया था। मिल्क क्रीम त्वचा को मुलायम बनाता है और शहद जीवाणुओं को हटाता है। इस मिश्रण को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर रखने के बाद हल्के गर्म पानी से धोती हूँ। यह नुस्खा सर्दियों में मेरी त्वचा को पोषण और नमी देता है।”
शुभांगी अत्रे (अंगूरी भाबी, ‘भाबीजी घर पर हैं’) का मानना है, “सर्दियों में स्किनकेयर का सबसे बड़ा मंत्र है हाइड्रेटेड रहना। मैं रोजाना कम से कम दो लीटर गर्म पानी पीती हूँ और त्वचा को पोषण देने के लिये दूध, हल्दी, शहद और बेसन से बने फेस पैक्स का इस्तेमाल करती हूँ। इसके अलावा, दही भी मेरी स्किनकेयर का हिस्सा है, जिसे मैं हफ्ते में दो बार चेहरे पर लगाती हूँ। यह न केवल हाइड्रेशन बढ़ाता है, बल्कि डेड सेल्स भी हटाता है।”
देखिये ‘अटल’ रात 8:00 बजे, ‘भीमा’ रात 8:30 बजे, ‘हप्पू की उलटन पलटन’ रात 10:00 बजे और ‘भाबीजी घर पर हैं’ रात 10:30 बजे, हर सोमवार से शुक्रवार एण्डटीवी पर!





