Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गनियारी में शाला प्रवेशोत्सव व वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया भव्य आयोजन, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 भिलाई (लोकेश्वर सिंह ठाकुर)।

शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गनियारी में शाला प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस खास अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल विद्यार्थियों के स्वागत से जुड़ा था, बल्कि विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा रहे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू, भाजपा जिला भिलाई के महामंत्री प्रेम लाल साहू, विधायक प्रतिनिधि व जिला मंत्री दिलीप पटेल, मंडल अध्यक्ष वरुण यादव, मंडल महामंत्री मुकेश अग्रवाल, शाला विकास समिति अध्यक्ष राजकुमार साहू, प्राचार्य राजेश घोष तथा अन्य अनेक गणमान्य नागरिक और शिक्षकगण मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा,
“दिन में भी सपने देखो, लेकिन उन सपनों में जान होनी चाहिए। लक्ष्य निर्धारित करो और आत्मविश्वास के साथ उसे पाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहो।”

उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आने वाला समय युवाओं का है। आज के बच्चे पायलट, लोकोपायलट, वैज्ञानिक, डॉक्टर, इंजीनियर और सिविल सेवक जैसे बड़े पदों तक पहुँच सकते हैं। उन्होंने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान की सराहना करते हुए कहा कि आज बेटियाँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज का गौरव बन रही हैं।

अपने संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की चर्चा करते हुए कहा कि यह नीति विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि नवाचारयुक्त, व्यावहारिक और समग्र शिक्षा की ओर अग्रसर कर रही है।

विधायक ने ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अभियान जनभागीदारी का प्रतीक है और देश के विकास में मजबूत कड़ी के रूप में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा,
“आज भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। जापान जैसी महाशक्ति भी अब हमसे पीछे है।”

इसके साथ ही उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए देश की विदेश नीति, सैनिक मजबूती और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों का आभार प्रकट किया और विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने के लिए निर्भीक होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow