Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का ‘एक दीया श्रीराम के नाम’ अभियान पूरे देश में शुरू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

 

 

रायपुर।  

दिल्ली में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने आगामी दिवाली के अवसर पर ‘एक दीया श्रीराम के नाम’ अभियान का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को सभी राज्य इकाइयों ने समर्थन दिया और इसे अपने-अपने प्रदेशों में चलाने का निर्णय लिया। इस अभियान के तहत राज्य इकाइयां निशुल्क दीया वितरण करेंगी और इस विचार को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।

सिंधी काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन लड़ानी ने इस अभियान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि पूरे देश में छत्तीसगढ़ की इकाई मिसाल बन रही है। उन्होंने श्रीराम के नाम से घर-घर दीया वितरण की योजना बनाई है, जिसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं।” उन्होंने सभी राज्यों की इकाइयों से इस अभियान को जनता के बीच व्यापक रूप से ले जाने की अपील की।

बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश केशवानी ने कहा, “आज से लगभग पच्चीस साल पहले सिंधी काउंसिल की स्थापना की गई थी, और यह बहुत गर्व का क्षण है कि आज हर प्रदेश में हमारी इकाई सक्रिय है।”

इस बैठक में छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमैन संजय रहेजा, कोषाध्यक्ष विक्की लोहाना और मनीष तलरेजा का सम्मान किया गया। बैठक में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और राजस्थान से राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित थे। राष्ट्रीय महामंत्री चंदर लालचंदानी, गुलाब लड़ानी, दिल्ली अध्यक्ष अशोक लालवानी, युवा विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र मनवानी, महिला विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशनी तोलानी और छत्तीसगढ़ से संजय रहेजा, विक्की लोहाना और मनीष तलरेजा भी उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment