Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर में SIR: 561 नए मतदान केंद्र, 14.89 लाख मतदाता – पूरी लिस्ट देखें

SIR

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

 

रायपुर | विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लोकतंत्र की नींव को और मजबूत करने के लिए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम युद्धस्तर पर जारी है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हुए इस अपडेट के बाद जिले की चुनावी तस्वीर में बड़ा बदलाव आया है। सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले में 561 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

मतदान केंद्रों का नया गणित: अब 2484 बूथ

पहले रायपुर जिले में (बलौदाबाजार क्षेत्र के 110 केंद्रों को मिलाकर) कुल 1923 मतदान केंद्र थे। पुनरीक्षण के बाद यह संख्या बढ़कर 2484 हो गई है। इस विस्तार से अब मतदाताओं को वोट डालने के लिए लंबी कतारों और अधिक दूरी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विधानसभा-वार मतदान केंद्रों में वृद्धि इस प्रकार है:

  • रायपुर ग्रामीण: 327 से बढ़कर 491 (सर्वाधिक बढ़ोतरी)

  • रायपुर नगर पश्चिम: 283 से बढ़कर 385

  • रायपुर नगर दक्षिण: 253 से बढ़कर 344

  • रायपुर नगर उत्तर: 204 से बढ़कर 259

  • धरसीवां: 254 से बढ़कर 302

  • आरंग: 251 से बढ़कर 305

  • अभनपुर: 241 से बढ़कर 281

  • बलौदाबाजार: 110 से बढ़कर 117

मतदाता सूची की सफाई: 3.87 लाख हुए शिफ्ट

पुनरीक्षण से पहले जिले में कुल 20,00,387 मतदाता थे। अपडेट के दौरान अप्राप्त गणना फॉर्मों ने बड़ी संख्या में ऐसे मतदाताओं का खुलासा किया है जो अब वहां नहीं रहते।

  • शिफ्ट हुए मतदाता: 3,87,330 (स्थायी रूप से चले गए)

  • मृत्यु के मामले: 84,002

  • अनट्रेसेबल/अनुपस्थित: 23,180

  • डुप्लीकेट (पहले से नामांकित): 14,311

  • अन्य: 2,313

कुल 5,11,136 फॉर्म अप्राप्त रहे। जो मतदाता जिले की अन्य विधानसभाओं में शिफ्ट हुए हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जा रहा है। 23 दिसंबर 2025 तक कुल 19,538 नए फॉर्म 6 प्राप्त हुए हैं, जिनमें 7,825 ऑनलाइन और 11,713 ऑफलाइन आवेदन हैं।

नोटिस और सत्यापन की प्रक्रिया

गणना के दौरान पुराने मतदाताओं को तीन श्रेणियों (A, B, C) में बांटा गया है। श्रेणी C में वे 1,35,761 मतदाता हैं जो न खुद और न ही उनका परिवार 2023 की सूची में था। इन सभी को ई-आरओ के जरिए नोटिस भेजा जाएगा। सूची में नाम बनाए रखने के लिए उन्हें आयोग द्वारा मान्य 13 दस्तावेजों में से कोई एक दिखाकर अपनी जन्मतिथि साबित करनी होगी।

ताजा आंकड़े: महिला मतदाताओं का दबदबा

प्रारंभिक प्रकाशन के अनुसार, अब जिले में कुल 14,89,251 मतदाता हैं। रोचक बात यह है कि कुल आंकड़ों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। जिले में 7,49,309 महिलाएं और 7,39,821 पुरुष मतदाता हैं।

विधानसभा-वार मतदाताओं की स्थिति:

विधानसभा पुरुष महिला अन्य कुल मतदाता
रायपुर ग्रामीण 1,21,799 1,23,186 33 2,45,018
धरसीवां 1,06,633 1,06,338 08 2,12,979
आरंग 1,05,715 1,03,603 04 2,09,322
रायपुर प. 1,00,212 1,03,357 35 2,03,604
अभनपुर 1,01,689 1,00,603 00 2,02,292
रायपुर द. 92,261 96,640 22 1,88,923
रायपुर उ. 63,799 67,490 19 1,31,308
बलौदाबाजार 47,713 48,092 00 95,805
कुल योग 7,39,821 7,49,309 121 14,89,251

news paper editing
previous arrow
next arrow