Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी, आम जनता को मिलेगा लाभ: विजय बघेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow
  • नल जल, आयुष्मान कार्ड और प्रधानमंत्री आवास पर विशेष जोर

 

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में लोकसभा सांसद विजय बघेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य और केंद्र शासन की सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें और अधिक से अधिक हितग्राहियों को इन योजनाओं का लाभ मिले।

विजय बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को विभिन्न वार्डों में प्रशासनिक अधिकारियों और जिला पंचायत के माध्यम से पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से समयबद्ध तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और छत्तीसगढ़ सरकार के दिशा-निर्देशों और निर्णयों पर त्वरित कार्यवाही करने को कहा। साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि केंद्र की योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे।

बैठक में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण एवं शहरी आवास, जल जीवन मिशन, पशुपालन, स्वास्थ्य विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, समग्र शिक्षा, डेयरी विकास के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, सुगम्य भारत अभियान, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।

सीईओ जिला पंचायत बजरंग दुबे ने बताया कि मनरेगा के अंतर्गत महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही है और अब तक 100 दिवस का रोजगार श्रमिकों को प्रदान किया गया है। विजय बघेल ने मनरेगा कार्यों की सामग्री का भुगतान पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव से पहले करने को कहा और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की सूची प्राथमिकता के आधार पर तैयार करने के निर्देश दिए।

जल जीवन मिशन योजना के तहत सभी गांवों में पानी पहुँचाने के प्रयासों की जानकारी दी गई। 2024-25 के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 109 नलकूप खनित किए गए हैं। सांसद ने शुद्ध पेयजल की समस्या से निपटने के लिए योजना के कार्यों के क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा।

पशुपालन विभाग के अधिकारियों को संक्रामक रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ताकि अन्य पशुओं में बीमारी न फैले। समग्र शिक्षा के तहत पीएम श्री स्कूलों के संचालन की प्रगति और स्कूलों में सोलर पेनल लगाने की जानकारी दी गई। सांसद ने निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूरा करने और स्कूलों में शत-प्रतिशत परिणाम के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

समिति के सदस्यों ने जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार के सुझाव दिए और यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि निर्माण कार्यों में शत-प्रतिशत गुणवत्ता बनी रहे। सांसद ने ग्राम पंचायतों में श्मशान घाट तक आवागमन की सुविधा करने और 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने बैठक में सांसद द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और जिले में योजनाओं के कारगर क्रियान्वयन का आश्वासन दिया। बैठक में विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख, आयुक्त नगर निगम दुर्ग सुमित अग्रवाल और जनपद पंचायत के सदस्य सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment