15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत-पाक तनाव के बीच IPL 2025 सस्पेंड, बीसीसीआई ने की बड़ी घोषणा

OM Darpan

May 09, 2025 11:54 pm 343 views
भारत-पाक तनाव के बीच IPL 2025 सस्पेंड, बीसीसीआई ने की बड़ी घोषणा
 
  • भारत-पाक युद्ध जैसे हालात, बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली।

 भारत और पाकिस्तान के बीच हालात युद्ध जैसे हो चुके हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बड़ा कदम उठाते हुए आईपीएल 2025 को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया है। गुरुवार 8 मई की रात को खेला जाने वाला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच रद्द कर दिया गया। इससे पहले एक मुकाबला धर्मशाला से शिफ्ट किया गया था।

सड़क मार्ग से रेस्क्यू

दिल्ली और पंजाब की टीमों के खिलाड़ियों के साथ-साथ टूर्नामेंट से जुड़े अन्य स्टाफ को अब धर्मशाला से सड़क मार्ग के जरिए रेस्क्यू किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के कई इलाकों में पाकिस्तान द्वारा बीती रात किए गए हमलों की कोशिशों ने हालात को और भी संवेदनशील बना दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

चेन्नई और दिल्ली स्टेडियम को मिली बम की धमकी

चेन्नई में क्रिकेट प्रतियोगिताओं के आयोजन पर बम धमाके की धमकी मिली है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं, अरुण जेटली स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल डीडीसीए को मिला है। डीडीसीए के एक शीर्ष अधिकारी ने TOI को यह जानकारी दी और बताया कि इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।

टिकटों के पैसे होगे वापसी

9 मई को लखनऊ में होने वाला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला भी रद्द कर दिया गया है। इसके चलते टिकट खरीदारों को रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

एक हफ्ते के लिए मैंच सस्पेंड

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है कि आईपीएल 2025 को मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए एक हफ्ते के लिए सस्पेंड किया गया है। उन्होंने कहा, "हम भारतीय सेना पर गर्व करते हैं। बीसीसीआई सुरक्षा बलों और सरकार के साथ खड़ी है। सभी स्टेकहोल्डर्स से बातचीत के बाद टूर्नामेंट के लिए नया शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।"

टीमों को दी गई जानकारी

बीसीसीआई ने आईपीएल की सभी फ्रेंचाइज़ियों को सस्पेंशन की आधिकारिक सूचना भेज दी है, ताकि टीम प्रबंधन और खिलाड़ी भविष्य की योजना बना सकें।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915223416818

विज्ञापन

Advertisement