Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चाय की चुस्की के साथ जनसेवा की चर्चा: प्रदेश मंत्री जूदेव ने की रायगढ़ के मेयर चौहान से मुलाकात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायगढ़।

मेहनत, ईमानदारी और आत्मनिर्भरता की जीवंत मिसाल बने रायगढ़ के मेयर जीवर्धन चौहान से भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने मुलाकात की। रायगढ़ प्रवास के दौरान जूदेव ने मेयर चौहान के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर चाय के साथ विभिन्न समसामयिक विषयों पर गहन चर्चा की।

संघर्ष और समर्पण की अनूठी कहानी के धनी चौहान ने अपनी मेहनत और आत्मनिर्भरता से न केवल अपना मुकाम हासिल किया है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणास्रोत भी बन गए हैं। भाजपा द्वारा इस कर्मयोगी को मेयर का टिकट दिए जाने के बाद रायगढ़ की जनता ने भी उनकी ईमानदारी और सेवाभाव पर अपना भरोसा जताया।

प्रदेश मंत्री जूदेव ने इस अवसर पर कहा, “जीवर्धन जी की यात्रा साबित करती है कि मेहनत, सच्चाई और सेवाभाव से ही वास्तविक परिवर्तन संभव है। वे जनता के बीच से उठकर जनता की सेवा में समर्पित हैं।”

बैठक में दोनों नेताओं ने रायगढ़ के विकास और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मेयर चौहान ने शहर के विकास के लिए अपनी योजनाओं से प्रदेश मंत्री को अवगत कराया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow