Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अवैध शराब के विरुद्ध भानपुरी पुलिस की सख्त कार्रवाई, 631.440 बल्क लीटर शराब जब्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जगदलपुर।
बस्तर जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भानपुरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 631.440 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के निर्देशन और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भानपुरी प्रवीण भारती के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी अमित पद्मशाली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार अवैध शराब की तस्करी पर नजर बनाए रखी।

22 फरवरी 2025 को दोपहर में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नंदपुरा डोंगरीपारा में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री के लिए जमा कर रखा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी लखेश्वर कश्यप (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

आरोपी के घर की तलाशी में पुलिस को निम्नलिखित शराब बरामद हुई:

  • मैकडावल नंबर 01 – 10 पेटी (कुल 480 नग, 180ml प्रति बोतल) – 86.400 बल्क लीटर
  • गोवा व्हिस्की – 60 पेटी (कुल 3,000 नग, 180ml प्रति बोतल) – 540.000 बल्क लीटर
  • गोवा व्हिस्की (खुली पेटी) – 28 नग (180ml प्रति बोतल) – 5.040 बल्क लीटर

कुल जब्त शराब की मात्रा 631.440 बल्क लीटर आंकी गई, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत ₹4,65,820/- है। इसके साथ ही एक पुराना वीवो मोबाइल भी बरामद किया गया।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

आरोपी लखेश्वर कश्यप के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे 23 फरवरी 2025 को माननीय न्यायालय, जगदलपुर में पेश किया गया। मामले की गहन जांच जारी है, जिसमें फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी

  • निरीक्षक: अमित पद्मशाली (थाना प्रभारी, भानपुरी)
  • उप निरीक्षक: शत्रुघन नाग
  • प्रधान आरक्षक: राधेलाल कोर्राम
  • आरक्षक: महेन्द्र मुकेश शोरी, छबिलाल सोम, फगनू कश्यप, शिवचरण पैकरा, तरूण बैध
  • महिला आरक्षक: शशिकला भगत

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी

बस्तर पुलिस ने साफ किया है कि अवैध शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण, परिवहन या बिक्री की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow