-
राष्ट्रीय बजरंग दल अध्यक्ष वेणु माधव राव का अपील – गरबा में भारतीय संस्कृति का रखें सम्मान
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)
क्वांर नवरात्रि, जो कि शक्ति और भक्ति का पर्व है, इस अवसर पर दुर्गा उत्सव समिति को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का ध्यान रखते हुए अपने कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया गया है। राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष वेणु माधव राव ने आयोजन समिति से कहा कि विसर्जन यात्रा या गरबा कार्यक्रमों में केवल भक्ति गीत बजाए जाएं और फूहड़ गानों से परहेज करें।
वेणु माधव राव ने जोर देते हुए कहा कि विसर्जन यात्रा के दौरान डीजे की बजाय देवी के भजन गाए जाएं। उन्होंने शराब या अन्य नशा का सेवन करके पंडाल या यात्रा में शामिल होने से भी मना किया। इसके अतिरिक्त, गरबा आयोजकों को सलाह दी गई है कि वे केवल भारतीय पोशाक पहनने वालों को ही प्रवेश दें और सभी शामिल लोगों के आईडी कार्ड की जांच करें।
आयोजन में भाग लेने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दूसरे धर्म के लोगों को प्रवेश न देने की बात कही गई है, ताकि किसी प्रकार की सांस्कृतिक अनहोनी से बचा जा सके। राव ने यह भी कहा कि माताओं और बहनों को ‘लव जिहाद’ जैसे षङ्यंत्रों से जागरूक रहना चाहिए।









