01 लाख ईनामी नक्सली ने सुकमा में किया आत्मसमर्पण, शासन की नीतियों से प्रभावित
OM Darpan
Nov 26, 2024 05:35 am
198 views
26 Nov 2024
शासन की नीतियों से प्रभावित होकर लिया फैसला: सुकमा जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चल रही 'छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति' और 'नियद नेल्ला नार' योजना से प्रेरित होकर सुधाराम सोड़ी ने आत्मसमर्पण किया। पुलिस द्वारा लगातार अति-संवेदनशील क्षेत्रों में स्थापित किए जा रहे सुरक्षा कैम्पों ने नक्सलियों पर दबाव बढ़ाया है। इसके साथ ही, बाहरी नक्सलियों द्वारा किए जा रहे भेदभाव और स्थानीय आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार से तंग आकर सुधाराम ने समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पित नक्सली को पुनर्वास सहायता: आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली सुधाराम सोड़ी को 'छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति' के तहत सहायता राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे वह समाज में पुनः अपनी पहचान बना सकें।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन
