बलरामपुर में नाराज पत्रकारों ने किया राज्योत्सव कार्यक्रम का बहिष्कार, जिला प्रशासन की हुई किरकिरी
OM Darpan
Nov 06, 2024 01:28 am
155 views
06 Nov 2024
[smartslider3 slider=6]
अम्बिकापुर (पंकज शुक्ला)।
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन विवादों में घिर गया। जिला प्रशासन द्वारा किए गए तमाम प्रयासों के बावजूद इस कार्यक्रम में पत्रकारों को संतुष्ट करने में प्रशासन असफल रहा, जिसका परिणाम यह हुआ कि मुख्य अतिथि, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मंच पर पहुँचने के तुरंत बाद नाराज पत्रकारों ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया और आयोजन स्थल से उठकर चले गए।
इस घटनाक्रम ने जिला प्रशासन की खूब किरकिरी करवा दी। चर्चा का विषय यह बन गया है कि आखिरकार पत्रकार नाराज क्यों हो गए। कार्यक्रम के दौरान मंच पर सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा भी मौजूद रहीं, लेकिन प्रशासन की असफलता ने पूरी कार्यक्रम की छवि को धूमिल कर दिया।
अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि नाराज पत्रकारों को मनाने में जिला प्रशासन कितना सफल होता है और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े इस पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं। फिलहाल, पत्रकारों की नाराजगी और जिला प्रशासन की कमजोर तैयारियों ने राज्योत्सव को चर्चा का विषय बना दिया है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन