आग में खाक हुआ पहाड़ी कोरवा का आशियाना, परिवार बेघर
OM Darpan
Feb 03, 2025 08:16 am
316 views
03 Feb 2025
मासूम बच्चों की जान बची, बड़ी घटना टली
जब आग लगी, तो राम सिंह के दोनों बच्चे घर के अंदर खेल रहे थे। अचानक आग देखकर वे घबराकर बाहर भागे। गनीमत रही कि घर का दरवाजा खुला हुआ था, अन्यथा कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। बच्चों को सुरक्षित देख दंपति की जान में जान आई।राशन और नकदी भी जलकर खाक
गांव के ही दशरथ मझवार ने पहाड़ी कोरवा परिवार के भोजन और जरूरी सामान की व्यवस्था की है। राम सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएम आवास) स्वीकृत हुआ है, जिसकी किश्त के रूप में 60,000 रुपये बैंक से निकाले गए थे। इसमें से 30,000 रुपये आवास निर्माण में खर्च हुए, जबकि 30,000 रुपये घर में रखे थे, जो आग में जलकर खाक हो गए। अब इस गरीब परिवार के सामने सिर छिपाने की छत की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन
