15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आग में खाक हुआ पहाड़ी कोरवा का आशियाना, परिवार बेघर

OM Darpan

Feb 03, 2025 08:16 am 318 views
आग में खाक हुआ पहाड़ी कोरवा का आशियाना, परिवार बेघर

अंबिकापुर। मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुपलगा के ढोलपखना में रहने वाले पहाड़ी कोरवा राम सिंह (पिता मणि राम, 32 वर्ष) का घर आग लगने से जलकर खाक हो गया। इस हादसे के बाद उनका पूरा परिवार बेघर हो गया है। शनिवार दोपहर राम सिंह अपनी पत्नी के साथ दुधमुंहे बच्चे को लेकर कमलेश्वरपुर बाजार गए थे, जबकि उनका बड़ा बेटा (6 वर्ष) और बेटी (3 वर्ष) घर पर ही थे। शाम करीब 6-7 बजे उन्हें खबर मिली कि उनके घर में आग लग गई है। जब वे घर पहुंचे, तो देखा कि उनका पूरा मकान और उसमें रखा सामान जल चुका था।

मासूम बच्चों की जान बची, बड़ी घटना टली

जब आग लगी, तो राम सिंह के दोनों बच्चे घर के अंदर खेल रहे थे। अचानक आग देखकर वे घबराकर बाहर भागे। गनीमत रही कि घर का दरवाजा खुला हुआ था, अन्यथा कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। बच्चों को सुरक्षित देख दंपति की जान में जान आई।

राशन और नकदी भी जलकर खाक

गांव के ही दशरथ मझवार ने पहाड़ी कोरवा परिवार के भोजन और जरूरी सामान की व्यवस्था की है। राम सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएम आवास) स्वीकृत हुआ है, जिसकी किश्त के रूप में 60,000 रुपये बैंक से निकाले गए थे। इसमें से 30,000 रुपये आवास निर्माण में खर्च हुए, जबकि 30,000 रुपये घर में रखे थे, जो आग में जलकर खाक हो गए। अब इस गरीब परिवार के सामने सिर छिपाने की छत की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260916013451712

विज्ञापन

Advertisement