- खरोरा, तिल्दा-नेवरा, सिलियारी और विधानसभा थाने में सुरक्षा समीक्षा; शांति समिति के सदस्यों से की चर्चा
रायपुर (सत्यानंद सोई)।
रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने खरोरा, तिल्दा-नेवरा, सिलियारी चौकी और विधानसभा थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस बल को ब्रीफ कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। खरोरा में गणेशोत्सव से पहले आयोजित बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों से भी बातचीत की गई और सुरक्षा सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए।
सभी थानों में त्योहार के मद्देनजर बदमाशों पर कार्यवाही तेज करने के आदेश दिए गए। इसके साथ ही अवैध नशे की रोकथाम और जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।











