Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सुशासन शिविर में दिव्यांग को तत्काल राह

sushasan-shivir-me-divyang-ko-tatkal-rahat

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

sushasan-shivir-me-divyang-ko-tatkal-rahat

बस्तर (ओमदर्पण न्यूज़)।

सुशासन और त्वरित न्याय के संकल्प को साकार करते हुए बस्तर जिले के लोहांडीगुड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत धुरागांव में आयोजित ‘सुशासन शिविर 2026-27’ में प्रशासन की अनूठी संवेदनशीलता देखने को मिली। यहां एक 15 वर्षीय दिव्यांग किशोर को तत्काल राहत पहुंचाते हुए मौके पर ही उसकी पेंशन स्वीकृत कर दी गई।

दुर्ग में दर्दनाक हादसा: खंभे से उठी चिंगारी से ‘बम की तरह फटा नया सिलेंडर’

रेलवे में बिना परीक्षा सीधे नौकरी पाने का सुनहरा मौका

घर बैठे दूर होंगी समस्याएं! जशपुर में कल से लग रहे विशेष जनसमस्या निवारण शिविर, चेक करें आपके गांव का नंबर कब और कहां है?

धुरागांव निवासी थबीर राम मंडावी के 15 वर्षीय पुत्र योगेश (जो पैर से दिव्यांग हैं) शिविर में अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। अधिकारियों ने गंभीरता दिखाते हुए न सिर्फ उनका दिव्यांग पेंशन प्रकरण मौके पर तैयार किया, बल्कि त्वरित निराकरण करते हुए आज ही उसे स्वीकृत कर दिया।

इसके साथ ही, योगेश और उनके पिता के संयुक्त नाम से तत्काल बैंक खाता भी खोला गया, ताकि पेंशन की राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से सीधे खाते में आ सके। त्वरित निराकरण और पेंशन स्वीकृति पाकर योगेश के चेहरे पर खुशी लौट आई। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ‘सुशासन शिविर’ पहल की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow