रायपुर।
स्वर कोकिला भारत रत्न स्व. लता मंगेशकर का जन्मदिन 28 सितंबर रविवार को रायपुर के मठपारा स्थित लता मंगेशकर हॉल में बड़े ही धूमधाम और संगीतमय वातावरण में मनाया गया। यह आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य तरीके से किया गया।
लता मंगेशकर हॉल के संचालक दाऊ रामदास अग्रवाल और उनके सहयोगी सुदेश मंध्यान ने बताया कि लता मंगेशकर की जन्म जयंती के अवसर पर उनका जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। रामदास अग्रवाल पिछले 15 वर्षों से लता मंगेशकर का जन्मदिन मनाते आ रहे हैं। वह हर वर्ष लता मंगेशकर से प्रत्यक्ष भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई भी देते रहे हैं।
इस संगीतमय कार्यक्रम में अनेक गायकों ने लता मंगेशकर के साथ-साथ अन्य गायकों के गीतों को भी अपनी आवाज दी। कार्यक्रम के सहयोगी के रूप से डॉक्टर गौतम देवनानी, हर्षिका मल, ललित अग्रवाल, मुकेश शाह, प्रभात ध्रुव, आदित्य अजय कर्मोकर, नवीन अग्रवाल, राजेश गोयल, रिज़वान बाबा भाई, सुदेश मंध्यान, संजय शर्मा, श्रीमती सबलानी, राजेंद्र अग्रवाल, खत्री जी और किरण जी ने अपनी मधुर आवाज में लता मंगेशकर को बधाई दी।









