Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

‘वंदे मातरम् उद्यान’ का लोकार्पण, CM साय बोले- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमारे राष्ट्रगौरव

बिलासपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को बिलासपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में नवनिर्मित ‘वंदे मातरम् उद्यान’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने उद्यान में स्थापित नगर के 25 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की नाम पट्टिकाओं का अनावरण भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों से मुलाकात की और … Read more

पारंपरिक वेशभूषा में थिरके मुख्यमंत्री: बिलासपुर में 48वें रावत नाचा महोत्सव की धूम, साय बोले- यह हमारी एकता का प्रतीक

  लाल बहादुर शास्त्री मैदान में भव्य आयोजन; मुख्यमंत्री ने ‘तेल फूल में लइका बाढ़े…’ दोहा गाकर यदुवंशियों को दिया आशीर्वचन उप मुख्यमंत्री व केंद्रीय राज्य मंत्री भी रहे मौजूद बिलासपुर. शहर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में 48वें रावत नाचा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि … Read more

धान खरीदी से पहले प्रशासनिक संकट: डेटा एंट्री ऑपरेटरों की हड़ताल पर महंत ने सरकार को घेरा

    रायपुर। प्रदेश में 15 नवंबर से शुरू होने वाली खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की धान खरीदी से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक संकट खड़ा हो गया है। धान उपार्जन केन्द्रों में काम करने वाले डाटा एंट्री ऑपरेटरों की हड़ताल ने पूरे सिस्टम की गति धीमी कर दी है। इसी मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा … Read more

रामनामी समाज से भेंट में छलका आस्था का सागर, मोदी बोले- यही है भारत की आत्मा

  रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रामनामी समाज के बीच आत्मीय संवाद का एक अत्यंत भावुक वीडियो देश में तेजी से वायरल हुआ है। इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे भावनात्मक और प्रेरणादायी पल बताया है। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के … Read more

विष्णुदेव साय ने फरसाबहार में किया 40.89 करोड़ के विकासकार्यों का किया लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र के व्यापक विकास को नए आयाम देते हुए कुल 40 करोड़ 89 लाख 26 हजार रुपए की लागत के 13 विकासकार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री द्वारा दी गई इस सौगात से फरसाबहार क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं को मजबूती मिलेगी और लोगों के … Read more

मुख्यमंत्री साय ने सुशासन संवाद में दिए कड़े निर्देश: नवाचारों को व्यवहारिक बनाएं, लोक सेवा में देरी पर होगी कार्रवाई

  रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय के पंचम तल स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित ‘सुशासन संवाद’ कार्यक्रम में अधिकारियों को सुशासन और जवाबदेही पर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टरों को नवाचारों को व्यवहारिक बनाने, नागरिकों की सुविधा बढ़ाने और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत सेवाओं में देरी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश … Read more

हर गाँव तक पहुँचेगा विकास — वन मंत्री केदार कश्यप ने चमिया में 48 लाख से अधिक के कार्यों का किया भूमिपूजन

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 30 लाख की लागत से बनेगा ‘महतारी सदन’ पुलिया और उचित मूल्य दुकान भवन निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगी नई सुविधा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार गाँव-गाँव पहुँचा रही विकास की रोशनी चमिया। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने आज बस्तर विकासखंड के ग्राम … Read more

प्रबल प्रताप जूदेव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, शवों पर राजनीति को बताया नीचता की पराकाष्ठा

  जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में चार लोगों की असामयिक मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए। यह घटना जिले के जुरूडाड, बगीचा में घटित हुई, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। … Read more

जापान दौरे से छत्तीसगढ़ को नई दिशा, CM साय ने निवेश और प्रौद्योगिकी के खोले बड़े द्वार

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो में जापान एक्सटर्नल ट्रेड आर्गनाइजेशन (JETRO) के वरिष्ठ प्रतिनिधियों से महत्वपूर्ण भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य में निवेश और औद्योगिक सहयोग की असीमित संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री साय ने JETRO के प्रतिनिधियों को छत्तीसगढ़ की तेजी से प्रगति … Read more

मुख्यमंत्री साय की टीम में तीन नए चेहरे, राजेश, गुरु और गजेंद्र लेंगे मंत्री पद की शपथ

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। अब अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक गुरु खुशवंत और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव को मंत्री बनाया जाएगा। इन तीनों का शपथ ग्रहण समारोह 20 या 21 अगस्त को राजभवन में आयोजित किया जाएगा, … Read more