Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज: बीआईटी कॉलेज पहुंचे कलेक्टर, ट्रेनर्स को दी छोटी-छोटी गलतियों से बचने की सख्त हिदायत!

Census 2027 Durg

दुर्ग (ओमदर्पण न्यूज़)। भारत की जनगणना 2027 को लेकर मैदानी स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में शनिवार को दुर्ग के बीआईटी कॉलेज (ई ब्लॉक, द्वितीय तल) में फील्ड ट्रेनर्स के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कलेक्टर एवं प्रमुख … Read more

उतई कांड: 5 साल की मासूम से दरिंदगी की वजह बना अवैध शराब का नेटवर्क! TI और SI पर लटकी निलंबन की तलवार, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Durg News

दुर्ग (ओमदर्पण न्यूज़)। जिले के उतई थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई जघन्य दुष्कर्म की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। यह अमानवीय कृत्य समाज के लिए तो शर्मनाक है ही, साथ ही पुलिस की कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर रहा है। गनीमत रही कि … Read more

नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें: बघेरा में 30 प्रतिभागियों ने सीखे खुद का बॉस बनने और बिजनेस के गुर

Baghera Durg News

दुर्ग (ओमदर्पण न्यूज़)। बेरोजगारी के इस दौर में युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दुर्ग के बघेरा स्थित सांस्कृतिक भवन में दो साप्ताहिक ‘उद्यमिता विकास कार्यक्रम’ का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक निगम (रायपुर) के प्रायोजन और भावसर फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम 30 … Read more

भिलाई-चरोदा: वार्डों की बदहाली पर ‘आप’ का हल्लाबोल, आयुक्त को सौंपा ज्ञापन; 7 दिन में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

Bhilai-Charoda Nigam

भिलाई-चरोदा (ओमदर्पण न्यूज़)। अहिवारा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा में व्याप्त गंभीर जनसमस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने वार्ड क्रमांक 9 से 17 तक की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए निगम आयुक्त डी.एस. ठाकुर को … Read more

राष्ट्रीय अंडर-20 कुश्ती चैंपियनशिप 2026: भिलाई के मैट पर दांव-पेंच दिखा रहे देशभर के पहलवान, भाजपा नेता अब्दुल नासिर ने की पूर्व सांसद बृजभूषण से मुलाकात

National Under-20 Wrestling Championship Bhilai

भिलाई (ओमदर्पण न्यूज़)। छत्तीसगढ़ के भिलाई में कुश्ती का प्रथम महाकुंभ यानी ‘राष्ट्रीय अंडर-20 नेशनल चैंपियनशिप 2026’ का शानदार आगाज आज (10 अप्रैल) से हो चुका है। सिविक सेंटर स्थित जयंती स्टेडियम में 10 से 12 अप्रैल तक चलने वाली इस रोमांचक प्रतियोगिता में देशभर के युवा पहलवान अपना दांव-पेंच दिखा रहे हैं। इस भव्य … Read more

अहिवारा में नवाचार के साथ मना भाजपा का स्थापना दिवस; पिता के निधन के बाद पढ़ाई छूटने की कगार पर खड़ी 2 बच्चियों की भरी फीस, मंत्रियों ने की सराहना

BJP Ahiwara Mandal Sthapna Diwas

अहिवारा (ओमदर्पण न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर अहिवारा मंडल ने एक अनूठे और प्रेरणादायक नवाचार के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया। अहिवारा के वार्ड 9 स्थित अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 501 दीप जलाए गए। इस मौके पर आतिशबाजी की गई, हनुमान … Read more

मंत्री गजेन्द्र यादव ने ली दुर्ग के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

Minister Gajendra Yadav

500 करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर की चर्चा जेल तिराहा-मिनीमाता चौक पर बनेंगे फ्लाईओवर दुर्ग। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा स्वीकृत विकास कार्यों की शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने समीक्षा की। दुर्ग के PWD सभागार में आयोजित इस बैठक में मंत्री ने अधिकारियों और अभियंताओं को निर्माण कार्यों को … Read more

दुर्ग वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 2 करोड़ की पानी टंकी का रास्ता हुआ साफ

Gaya Nagar Pani Tanki Nirman

दुर्ग के गया नगर में नई पानी टंकी का रास्ता साफ, कबड्डी मैदान में होगा निर्माण दुर्ग (ओमदर्पण न्यूज़)। दुर्ग शहर के गया नगर, मठपारा वार्ड सहित आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही पेयजल की समस्या जल्द ही दूर होने वाली है। पानी टंकी निर्माण में आ रही भूमि संबंधी बाधाओं … Read more

जामगांव में चंद्रनाहु कुर्मी समाज का 56वाँ अधिवेशन में डिप्टी CM विजय शर्मा हुए शामिल

Chandranahu Kurmi Kshatriya Samaj Adhiveshan

जामगांव-एम/ दुर्ग। जामगांव (एम) में चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज, दुर्ग राज का 56वाँ वार्षिक अधिवेशन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। अतिथियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्र-निर्माण में उनके योगदान का स्मरण … Read more

दुर्ग कांग्रेस भवन में हुआ भव्य सुंदरकांड पाठ, भक्तिमय हुआ माहौल

Durg Congress Bhawan Sundarkand Path

दुर्ग (ओमदर्पण न्यूज़)। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर द्वारा राजीव भवन (कांग्रेस भवन) में सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, कांग्रेसजनों और नगरवासियों ने हिस्सा लिया और प्रभु श्रीराम व बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की … Read more