Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

टीम इंडिया के क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज ने की सगाई, सेंट्रम होटल में राजनीति और खेल जगत की हस्तियां रहीं मौजूद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लखनऊ

 राजधानी लखनऊ के फाइव स्टार होटल सेंट्रम में रविवार को टीम इंडिया के युवा क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने सगाई कर एक नए रिश्ते की शुरुआत की। इस खास मौके पर दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। सगाई के भावुक पल में प्रिया सरोज की आंखें नम हो गईं, लेकिन उनके चेहरे पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था। वहीं रिंकू सिंह पूरे समय मुस्कराते नजर आए।


 सगाई समारोह में राजनीति और खेल जगत की जानी-मानी हस्तियां रहीं शामिल

इस भव्य समारोह में देश की राजनीति और क्रिकेट जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। नेताओं और खिलाड़ियों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।


 राजनीतिक क्षेत्र से उपस्थित हस्तियां:

  • अखिलेश यादव – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजीव शुक्ला – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष, डिंपल यादव – सांसद, जया बच्चन – सांसद, रामगोपाल यादव – सांसद, शिवपाल सिंह यादव – वरिष्ठ नेता,

(खेल जगत से पहुंचे ये क्रिकेटर) पीयूष चावला – क्रिकेटर, प्रवीण कुमार – क्रिकेटर, भुवनेश्वर कुमार – क्रिकेटर सभी मेहमानों ने रिंकू सिंह और प्रिया सरोज को सगाई की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

news paper editing
previous arrow
next arrow