Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव हत्याकांड: पिता दीपक यादव पुलिस रिमांड पर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

 

गुरुग्राम

गुरुग्राम पुलिस ने टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के आरोपी उनके पिता दीपक यादव को अदालत में पेश करने के बाद एक दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। आरोपी दीपक यादव को शुक्रवार दोपहर को 25 नंबर कोर्ट में पेश किया गया था। पुलिस ने राधिका हत्याकांड में आगे की पूछताछ और सबूत जुटाने के लिए अदालत से रिमांड की मांग की थी, जिसे अदालत ने आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए एक दिन की रिमांड মঞ্জूर की है।

गौरतलब है कि 49 वर्षीय दीपक यादव ने गुरुग्राम के पॉश इलाके सुशांत लोक स्थित अपने दो मंजिला मकान में गुरुवार को अपनी 25 वर्षीय बेटी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राधिका यादव जब रसोई में खाना बना रही थीं, तभी दीपक यादव ने पीछे से उन पर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद आरोपी दीपक यादव ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया और बेटी की हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने दीपक यादव के पास से .32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल बरामद की है।

आर्थिक तंगी और म्यूजिक वीडियो को लेकर विवाद की आशंका

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दीपक यादव ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी राधिका पर इसलिए गोली चलाई क्योंकि वह अक्सर उसे उसकी कमाई पर निर्भर रहने के लिए ताना मारती थी। आरोपी दीपक यादव का परिवार गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित सुशांत लोक-फेज 2 में रहता है और उनका मूल गांव वजीराबाद है।

मां मंजू यादव पहली मंजिल पर थीं मौजूद

गुरुग्राम पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि वे राधिका यादव हत्याकांड के सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच कर रहे हैं। इस जांच में यह भी शामिल है कि घटना के समय राधिका यादव की मां मंजू यादव घर में क्या कर रही थीं। राधिका यादव के चाचा कुलदीप यादव द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, घटना के समय मंजू यादव मकान की पहली मंजिल पर ही मौजूद थीं।

म्यूजिक वीडियो भी जांच के दायरे में

पुलिस अधिकारियों ने इस बात की भी आशंका जताई है कि राधिका यादव का पिछले साल एक म्यूजिक वीडियो में नजर आना भी घर में तनाव का कारण बन सकता है, इसलिए पुलिस इस पहलू को भी अपनी जांच में शामिल करेगी।

टेनिस अकादमी को लेकर पिता-पुत्री में था विवाद

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप सिंह ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि राधिका यादव द्वारा संचालित टेनिस अकादमी को लेकर उनके पिता दीपक यादव नाखुश थे और इसी वजह से पिता और बेटी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

news paper editing
previous arrow
next arrow