Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दिल दहला देने वाली घटना: मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतारा, शव के टुकड़े कर सीमेंट में दफनाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

 

मेरठ। 

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंद्रानगर में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके टुकड़े-टुकड़े कर एक ड्रम में भरे और फिर उसे सीमेंट से जमाकर बंद कर दिया। पुलिस ने इस मामले में पत्नी व उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।

मृतक की पहचान सौरभ कुमार (32 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मर्चेंट नेवी में कार्यरत थे। सौरभ ने 2016 में गौरीपुरा निवासी मुस्कान रस्तोगी से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दोनों इंद्रानगर के फेज वन में किराए के मकान में अपनी पांच साल की बेटी के साथ रह रहे थे।

पुलिस के अनुसार, सौरभ के लंदन जाने के बाद मुस्कान का संबंध इंद्रानगर के ही रहने वाले साहिल शुक्ला से हो गया था। जब सौरभ को इस बारे में पता चला तो उसने विरोध किया। इसके बाद मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर सौरभ को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

4 मार्च को मुस्कान और साहिल ने घर में ही सौरभ की हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने शव के टुकड़े किए और उन्हें एक ड्रम में भरकर सीमेंट से जमा दिया। परिवार को गुमराह करने के लिए मुस्कान सौरभ के मोबाइल से उनके करीबियों को मैसेज भी भेजती रही।

जब सौरभ कई दिनों तक दिखाई नहीं दिए, तो उनके परिवार वालों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मुस्कान से पूछताछ की, जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने मुस्कान की निशानदेही पर ड्रम को बरामद कर लिया है। शव को निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ड्रिल मशीन से भी सीमेंट को तोड़ना मुश्किल हो रहा था, जिसके बाद पोस्टमार्टम हाउस पर ड्रम को बीच से काटकर शव को बाहर निकाला गया।

पूछताछ में मुस्कान ने बताया कि हत्या के बाद वह अपने प्रेमी साहिल के साथ पहाड़ों पर घूमने चली गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

news paper editing
previous arrow
next arrow