दुर्ग.
शहर में दिनदहाड़े वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता में दहशत का माहौल है। हाल ही में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बाइक चोरी के मामले सामने आए हैं। कोतवाली क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस पार्किंग से डाकिया देवेंद्र साहू की सीडी डीलक्स (CG07LW7103) चोरी हो गई।
वहीं, पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में शिक्षक नोकेश्वर लाल ने राजेंद्र पार्क चौक से अपनी होंडा बाइक (CG24F2276) चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीसरी घटना उतई थाना क्षेत्र की है, जहां चित्रांशु साहू के पिता धुलेंद्र साहू की सुजुकी बाइक (CG07CT1865) घर के सामने से ही पार हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और शहर में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। पुलिस ने नागरिकों से वाहनों में सुरक्षा उपकरण लगाने और सतर्क रहने की अपील की है।









