प्रकृति संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम
रायपुर।
समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रकृति श्रृंगार अभियान के तहत दुर्ग जिले के सीमांत ग्राम अमलेश्वर स्थित वुड आई लैंड आवासीय कालोनी में औषधीय गुणों से भरपूर फलदार पौधों का रोपण किया गया।

इस पुनीत कार्य की जानकारी संगठन की प्रदेश सचिव द्वय अर्चना दीवान और श्रीकांत तिवारी (युवा परिषद्) ने साझा की। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में एक महीने तक सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें शहरों से लगे कालोनियों, देवस्थानों, गांवों और स्कूलों में स्थानीय नागरिकों के सहयोग से पौधे लगाए जा रहे हैं और उनका संरक्षण भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
वुड आई लैंड कालोनी में आज विशेष रूप से आम, आंवला, बेल और करौंदा जैसे औषधीय गुणों से युक्त फलदार पौधे लगाए गए। यह पौधे पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक वातावरण भी प्रदान करेंगे।
इस वृक्षारोपण अभियान में वुड आई लैंड आवासीय कालोनी परिसर के अध्यक्ष संजय दीवान, उपाध्यक्ष स्वाति परगनिहा, वरिष्ठ सदस्य हरी प्रसाद दुबे, पूर्व अध्यक्ष महेश राम साहू, अविनाश दीवान, पी आर परगनिहा और लेखराम पटेल का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर पं. शैलेन्द्र रिछारिया, राजेश्वरी शर्मा, स्वाति मिश्रा, खुशबू शर्मा, अमिता मिश्रा, पं. विवेक दुबे, पं. उमाकांत तिवारी, कु. शिवन्या तिवारी और प्रदेशाध्यक्ष डॉ. भावेश शुक्ला “पराशर” उपस्थित रहे।









