Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दीपक साहू पर संगठन ने दोबारा जताया भरोसा, फिर मिली प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी

दीपक साहू अभाविप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


नवापारा राजिम।

विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने गोबरा नवापारा के युवा छात्र नेता दीपक साहू पर एक बार फिर भरोसा जताया है। भिलाई (दुर्ग) के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में संपन्न हुए परिषद के 58वें प्रांत अधिवेशन में दीपक साहू को सत्र 2025-26 के लिए पुनः ‘प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य’ (State Executive Member) नियुक्त किया गया है।

डॉ. विकास पाण्डेय ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा

अधिवेशन के दौरान अभाविप छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विकास पाण्डेय ने संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए दीपक साहू को दोबारा यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इस घोषणा की सूचना मिलते ही नवापारा नगर के कार्यकर्ताओं और छात्रों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

रचनात्मक कार्यों और संघर्ष का मिला इनाम

दीपक साहू लंबे समय से विद्यार्थी परिषद के माध्यम से छात्र हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। वे परिषद द्वारा आयोजित विभिन्न रचनात्मक कार्यों में भी लगातार सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं। उनकी इसी कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें राज्य स्तर पर यह जिम्मेदारी सौंपी है।

राष्ट्र निर्माण में छात्रों की भूमिका करेंगे सुनिश्चित

दोबारा मिली इस जिम्मेदारी पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपक साहू ने कहा, “संगठन ने मुझ पर जो अटूट विश्वास जताया है, मैं पूरी निष्ठा के साथ उस पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा। हम स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में छात्रों की सुनिश्चित भूमिका तय करेंगे।”

शुभचिंतकों ने दी बधाई

दीपक साहू की नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, साथी कार्यकर्ताओं, परिजनों, ईष्ट मित्रों और सहपाठियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow