लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बालक आश्रम कुड़केल की छत झुकी, छात्रों के जीवन पर मंडराया खतरा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

अनदेखी की शिकायत कलेक्टर से, छात्र शिफ्ट किए गए, प्रशासन बना मूकदर्शक

सुकमा (कौशल संदुजा)

बालक आश्रम कुड़केल में प्रशासनिक लापरवाही के चलते गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। आश्रम के भवन की छत झुक गई है, जिससे छात्रों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। आश्रम में पढ़ाई और रहने वाले छात्रों को दुर्घटना के डर से दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया है, लेकिन यह समाधान भी उनके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

छात्रों को अब जहां रखा गया है, वहाँ उनकी पढ़ाई और रहन-सहन दोनों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ स्थानीय जिम्मेदारों ने कलेक्टर से शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

इसके अलावा, पूर्व अधीक्षक की वाहन दुर्घटना में हुई मृत्यु के बाद से नए अधीक्षक की नियुक्ति भी नहीं हो पाई है, जिससे आश्रम के प्रबंधन में और भी समस्याएं बढ़ गई हैं। प्रशासन की उदासीनता से ऐसा प्रतीत होता है कि वे किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment