दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
आज दुर्ग जनपद पंचायत कार्यालय में नवनिर्वाचित जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यगणों का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, दुर्ग जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल, पूर्व केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करने से की गई। इसके बाद सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनके नए दायित्वों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनसे जनकल्याण के लिए काम करने की अपील की।
ललित चंद्राकर ने कहा, “जनता के विश्वास और आशीर्वाद से यह नया सफर अपने-अपने कार्यक्षेत्र के विकास और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहेगा।” उन्होंने जनपद पंचायत दुर्ग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी सुखदेव देवांगन, उपाध्यक्ष श्री राकेश हिरवानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा साहू, प्रिया साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, अंजोरा मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, फत्ते लाल वर्मा, प्रवीण यदु, फलेंद्र सिंह राजपूत, जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे, जनपद पंचायत सीईओ रूपेश पाण्डे और अन्य कई अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।









