Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पानी टंकियों को बदलने का कार्य तेज़, निगमायुक्त विश्वदीप के निर्देश पर निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


रायपुर।

 नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर मंगलवार को नगर निगम जोन-7 के जोन कमिश्नर रमाकांत साहू द्वारा रामनगर मुक्तिधाम के पास स्थित वाटिका नगर बीएसयूपी आवासीय परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे, उप अभियंता व साईट कॉन्ट्रेक्टर की उपस्थिति रही।

टंकी बदलने के कार्य का जायजा

निरीक्षण के दौरान रमाकांत साहू ने परिसर में हो रहे पानी टंकी बदलने के कार्य की स्थिति का अवलोकन किया। टंकियों के पुराने होने से निवासियों को लंबे समय से समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसे देखते हुए टंकी बदलने का कार्य जारी है।

छत व पाइपलाइन का सुधार

इसके साथ ही छत का वाटर प्रूफिंग कार्य और पाइप लाइन को बदलने का कार्य भी जोरों पर है। इस कार्य से निवासियों को भविष्य में पानी रिसाव और पाइपलाइन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी।

रेन वाटर हार्वेस्टिंग और दीवार मरम्मत कार्य

निरीक्षण में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण कार्य, परिसर की बाहरी दीवार में प्लास्टर पट्टी व अन्य मरम्मत कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया गया।

कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान रमाकांत साहू ने साईट कॉन्ट्रेक्टर को सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow