Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आज रायपुर जिले में 15 हजार 316 टन धान की हुई खरीदी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर (सत्यानंद सोई)।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर रायपुर जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी का काम तेजी से जारी है। आज जिले में 15 हजार 316 टन धान की खरीदी की गई। इस दौरान 2,583 किसानों से 23 करोड़ 44 लाख रुपये का धान खरीदा गया।

अब तक जिले के 139 उपार्जन केन्द्रों में 53 हजार 498 किसानों से कुल 2 लाख 23 हजार 419 टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इन किसानों से अब तक 539 करोड़ 43 लाख रुपये की धान खरीदी की गई है।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार धान केन्द्रों में किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। इन सुविधाओं के कारण किसानों में धान बेचने को लेकर खासा उत्साह है और उनका विश्वास बढ़ा है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment