Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सुपेला संडे बाजार में सड़क पर पसरा व्यापार, निगम ने फिर की सख्त कार्रवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

भिलाई (रवि कुमार भास्कर)।
रविवार की सुबह 7 बजे नगर निगम भिलाई के अमले ने सुपेला संडे बाजार में सड़क पर बैठकर व्यापार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। एक दिन पूर्व ही व्यापारियों को चेतावनी दी गई थी कि कोई भी सड़क पर सामान बिक्री नहीं करेगा, इसके बावजूद फुटकर व्यापारी, पसारा लगाने वाले, फेरीवाले, कपड़ा, फल, जूता-चप्पल बेचने वाले व्यापारी सड़क पर पसरा लगाकर सामान बेचते पाए गए।

पहले चेताया, फिर कार्रवाई

नगर निगम की टीम के मौके पर पहुंचते ही कुछ व्यापारी भाग निकले, जबकि कुछ को पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यापारियों से कुल 5600 रुपये का चालान काटा गया। निगम ने समझाइश दी कि सभी व्यापारी निर्धारित मार्किंग के भीतर रहकर ही व्यापार करें।

ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या

सड़क पर पसरे व्यापार के कारण क्षेत्र की स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि यदि दिन में किसी आपातकालीन सेवा जैसे एंबुलेंस या फायर ब्रिगेड को गुजरना पड़े, तो वह संभव नहीं हो पाता।

इन व्यापारियों पर हुई कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान मोनू आहता सेंटर, सीताराम आहता सेंटर, जानकी साहू किराना स्टोर, नमाज कपड़ा, साजिद भाई गारमेंट, किस फल ठेला, अब्दुल, दुर्गा फल ठेला, सरस्वती दोसा सेंटर, मामा भांजा, सूर्यास्त दोसा सेंटर, देवराज नाश्ता होटल, सुमित कुमार फल सेंटर और सोनू चौहान फल सेंटर पर सड़क बाधा व सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को लेकर रसीद दी गई।

निगम की टीम रही मुस्तैद

इस कार्रवाई में स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, अंजनी सिंह, तोड़फोड़ प्रभारी हरिओम गुप्ता, मंगल जांगड़े, विष्णु सोनी, गवकरण कुर्रे, संजय गायकवाड, राजेंद्र सिंह, दिनेश, पिंटू और दीपक शामिल रहे।

news paper editing
previous arrow
next arrow