

10 अगस्त को दुर्ग में आयोजित हुआ कार्यक्रम
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ने राजेंद्र पार्क चौक स्थित तांदुला जल संसाधन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के सदस्य शैलेश वर्मा ने की।
संस्था की संस्थापिका और अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिवर्ष वृक्षारोपण अभियान के तहत पेड़ लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण पर भी ध्यान दिया जाता है। इस बार संस्था ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई ‘एक पेड़ मां के नाम’ मुहिम में भी सहभागिता निभाई।
नीतू श्रीवास्तव ने कहा, “हम अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान दिखाने के लिए एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान करते हैं। प्रकृति और मानव जीवन के पोषण में यह कदम महत्वपूर्ण है।”
कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक अंजन जी, दुर्ग जिला अध्यक्ष प्रीति खरे, जिला उपाध्यक्ष साधना चौधरी, जिला सचिव जया पिल्ले, मीडिया प्रभारी प्रिया ठावरे, अनिता श्रीवास्तव, शैलेश वर्मा, सुनीता वर्मन, सुचित्रा चाटे और सुचिता खन्नाडे शामिल हुए।







