धमधा (रोहितास सिंह भुवाल)।
राजपूत समाज के त्रिवार्षिक आम चुनाव 2025 में इस बार त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बन चुकी है। समाज के महिला व सक्रिय सदस्य मतदान को लेकर उत्साहित हैं और सभी प्रत्याशी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार में जुटे हैं। इस बार यह सवाल उठ रहा है कि पैनल का जीत का मिथक टूटेगा या फिर पैनल का जीत बरकरार रहेगा।
समाज के सभी पदवार प्रत्याशी सोशल मीडिया और उपसमिति के पदाधिकारियों के माध्यम से मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। हालांकि, इस बार किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में लहर या विरोध की कोई खास खबर सामने नहीं आई है, जिससे सियासी पारे का अंदाजा लगाना कठिन हो गया है। सोशल मीडिया ग्रुपों में प्रत्याशी और उनके समर्थक अपनी चुनावी प्रचार सामग्री, चुनाव चिन्ह के साथ पोस्ट करते हुए मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं, जिससे ग्रुप के सदस्य परेशान हो रहे हैं।
महासभा के चुनावी मैदान में कड़ी टक्कर
राजपूत क्षत्रिय महासभा छ.ग के त्रिवार्षिकी आम निर्वाचन 2025 के लिए 25 मार्च को महासभा के नामांकन का कार्य केन्द्रीय कार्यालय धमधा में किया गया था, और चुनाव 13 अप्रैल 2025 को भिलाई में संपन्न होगा। नामांकन के बाद, विभिन्न पदों के लिए स्कूटनी और नामवापसी के बाद चुनावी मैदान में डटे हैं।
अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं:
- दशरथ सिंह भुवाल (तलवार ढाल छाप)
- बजरंग सिंह बैस (गुलाब फूल)
- होरी सिंह डॉड़ (ताला चाबी)
वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो प्रत्याशी मैदान में हैं:
- अजय सिंह (ताला चाबी)
- नरेंद्र सिंह पचरिपारा (गुलाब फूल)
उपाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी:
- अशोक सिंह परिहार (ताला चाबी छाप)
- अश्वनी राजपूत (दो पत्ती)
- पंकज कुमार सिंह भुवाल (गुलाब फूल)
कोषाध्यक्ष के पद पर सीधा मुकाबला है:
- नीरज सिंह क्षत्रिय (गुलाब फूल)
- लोकेन्द्र सिंह भुवाल (ताला चाबी)
महासचिव पद पर सीधा मुकाबला है:
- अशोक ठाकुर (ताला चाबी)
- कमलेश सिंह राजपूत (गुलाब फूल)
सहसचिव पद पर:
- सत्येंद्र सिंह राजपूत (गुलाब फूल)
- संपत सिंह ठाकुर (ताला चाबी)
उप सचिव पद के लिए:
- घनश्याम सिंह चौहान (गुलाब फूल)
- प्रशांत सिंह पप्पू (ताला चाबी)
प्रचार सचिव में त्रिकोणी मुकाबला है:
- अभिषेक सिंह (ताला चाबी)
- अश्विनी लवायन (शेर छाप)
- डॉ. जितेंद्र सिंह (गुलाब फूल)
संगठन सचिव –
- अजय सिंह ठाकुर (गुलाब फूल छाप)
- इंद्रपाल सिंह – (चश्मा छाप)
- मुकेश सिंह- (सीढ़ी छाप)
- राजू सिंह राजपूत (ताला चाबी छाप)
महिला अध्यक्ष के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं:
- डॉ. मंजू सिंह (गुलाब फूल)
- रश्मि राजपूत (ताला चाबी)
महिला सचिव पद पर मुकाबला है:
- छाया देवेंद्र सिंह (गुलाब फूल)
- मधुबाला सिंह राजपूत (ताला चाबी)
युवा अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला है:
- अंकित सिंह (ताला चाबी)
- अनुराग सिंह (गुलाब फूल)
युवा सचिव पद पर:
- देवेश सिंह (ताला चाबी)
- महेंद्र सिंह क्षत्रिय (गुलाब फूल)
इस चुनाव में पैनल और व्यक्तिगत प्रत्याशियों के बीच गहरे सियासी संघर्ष की संभावना है। अब देखना होगा कि समाज के मतदाता किसे अपना समर्थन देते हैं, पैनल के पक्ष में या फिर किसी विशेष व्यक्ति को उभरते हुए नेता के तौर पर स्वीकार करते हैं। परिणाम 13 अप्रैल 2025 को शाम 7 बजे के बाद ही सामने आएंगे।









