Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अवैध गांजा बिक्री करते पकड़े गए दो आरोपी, बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

जगदलपुर (कौशल संदुजा)।

बस्तर जिले के सिटी कोतवाली जगदलपुर क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा बेचने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। धरमपुरा नंबर 1 में यह कार्रवाई की गई, जहां से कुल 2.95 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद किए गए गांजा की कीमत लगभग 20,000 रुपये आंकी गई है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान भुवन नाग उर्फ भुवन बाबा (50 वर्ष), निवासी हिकमीपारा, दंतेश्वरी वार्ड और शांति बघेल (55 वर्ष), निवासी पनारापारा, जगदलपुर के रूप में हुई है।

मामला कैसे उजागर हुआ

सिटी कोतवाली थाना को सूचना मिली थी कि धरमपुरा नंबर 1, दलपत सागर राम मंदिर के सामने एक पुरुष और एक महिला अवैध रूप से गांजा बेच रहे हैं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में कार्रवाई की योजना बनाई गई। अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग और नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी शिवानंद सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 185 ग्राम गांजा की 12 पुड़िया और 2.95 किलोग्राम गांजा से भरी एक सफेद बोरी बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपी कोई वैधानिक दस्तावेज पेश नहीं कर पाए, जिसके बाद दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने 2.280 किलोग्राम गांजा जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच जारी है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा जा रहा है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवानंद सिंह, उपनिरीक्षक लोकेश्वर नाग, सउनि. इंदु शर्मा, प्रधान आरक्षक अनंतराम बघेल और आरक्षक युवराज सिंह ठाकुर, रवि सरदार, केशवचंद्रा, इंदु मौर्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment