दक्षिण गोवा /वास्को
दक्षिण गोवा के वास्को शहर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर 05 साल की मासूम बच्ची के साथ पहले बलात्कार कर दरिंदों ने मासुम को मौत की नींद सुला दिया. इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने शनिवार को बिहार के रहने वाले दो मजदूरों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार , ये सनसनीखेज वारदात दक्षिण गोवा के वास्को शहर में शुक्रवार को हुई है. यहां कंस्ट्रक्शन साइट के पास रह रहे दो मजदूरों ने एक दूसरे मजदूर की मासुम बेटी के साथ ये जघन्य अपराध किया है. वारदात के बाद मासुम बच्ची घटनास्थल के पास बेहोश पाई गई थी। उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस अधीक्षक सुनीता सावंत ने बताया कि कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया था. इस मामले की जांच के दौरान कंस्ट्रक्शन साइट के पास रह रहे मजदूरों से पूछताछ की गई. इसके बाद दो आरोपी उपनेश कुमार (22) व मुरारी कुमार पेंटर (24) को गिरफ्तार किया गया है.
आरोपी पीड़िता के माता-पिता के साथ निर्माण स्थल पर काम करते थे। पीड़िता के पिता ने साइट सुपरवाइजर को घटना के बारे में सूचित किया था। उसके बात पुलिस को इस की सूचना दी गई थी।









