Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भारतीय मजदूर संघ की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न: स्वर्णिम 70 वर्ष के उपलक्ष्य में वर्षभर होंगे कार्यक्रम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

बीरगांव में आयोजित बैठक में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति, पंच परिवर्तन के तहत होंगे प्रमुख आयोजन

रायपुर, बीरगांव (सत्यानंद सोई)। 

भारतीय मजदूर संघ (Indian Labor Union) की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का आयोजन 3 और 4 अगस्त 2024 को होटल राजमहल, आजाद चौक, बीरगांव, रायपुर में किया गया। बैठक में संघ के स्वर्णिम 70 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी. सुरेंद्रन और अखिल भारतीय उप महामंत्री सुरेन्द्र पांडेय के साथ क्षेत्रीय संगठन प्रभारी सुनील किरवई और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पदाधिकारी रीता एक्का उपस्थित रहे। इस अवसर पर संघ से सम्बद्ध विभिन्न फेडरेशन और महासंघों के महामंत्रियों ने अपने प्रतिवेदन प्रस्तुत किए।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शोभा सिंह देव और कार्यकारी अध्यक्ष नरोत्तम धृतलहरे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में “पंच परिवर्तन” को विशेष रूप से रेखांकित किया गया, जिसमें सर्व पंथ समादर, नागरिक कर्तव्य, और कुटुम्ब प्रबोधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय ने किया, जबकि उद्घाटन सत्र का संचालन रायपुर जिलामंत्री तेज प्रताप सिन्हा ने किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नरोत्तम धृतलहरे ने आभार व्यक्त करते हुए समापन की घोषणा की। इस बैठक में प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के कतकवार, लक्ष्मण चंद्रा, एल. पी. मोहन एंटी, राकेश मिश्रा, ओ. पी. पाल, अश्विनी चेलक, भारती राठौर, लीना मोहन एंटी, डॉ. विनोद वर्मा सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment