Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भागूटोला में अनोखी पहल: ग्रामीणों ने उठाया घुमंतू पशुओं की सेवा का दायित्व

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • कबीरधाम जिले के ग्रामीणों की सामूहिक जिम्मेदारी—रोजाना 300 से अधिक पशुओं की सेवा, प्रशासन ने की सराहना

कबीरधाम।

 जिले के भागूटोला ग्राम ने घुमंतू पशुओं की सेवा और संरक्षण का मिसाल पेश किया है। ग्रामवासियों ने सड़कों और आसपास विचरण करने वाले पशुओं की देखभाल की जिम्मेदारी सामूहिक रूप से अपने हाथों में ली है। गांव के आठ से दस ग्रामीण प्रतिदिन बारी-बारी से इन पशुओं को चराने, खिलाने और उनकी देखरेख का कार्य करते हैं। वर्तमान में लगभग 300 से 350 पशुओं की नियमित सेवा की जा रही है।

देव पूर्णिमा के अवसर पर कलेक्टर गोपाल वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू भागूटोला पहुंचे। उन्होंने ग्रामवासियों से मुलाकात कर इस पहल की सराहना की। उन्होंने गौमाता को सुहई पहनाकर पूजा-अर्चना भी की। कलेक्टर ने कहा कि यह पहल न केवल मानवीय संवेदनशीलता की प्रतीक है, बल्कि इससे सड़कों पर आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आएगी और पशु संरक्षण को नया आयाम मिलेगा।

ग्रामवासी पवन पटेल ने बताया कि तीन माह पूर्व गांव के सभी लोगों ने मिलकर यह निर्णय लिया था कि घुमंतू पशुओं की सेवा और सुरक्षा का दायित्व वे स्वयं निभाएंगे। कलेक्टर वर्मा ने इसे अन्य गांवों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बताते हुए ग्रामीणों की एकजुटता और सेवा भावना की प्रशंसा की।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow