पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल की घिनौनी हरकत, मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकतों का आरोप, मामला दर्ज
OM Darpan
Sep 10, 2024 05:49 pm
182 views
10 Sep 2024
- प्रिंसिपल ने कक्षा पांच की छात्रा से दफ्तर में की अश्लील हरकतें
- धमकाकर भाई को चुप रहने का दिया निर्देश, मामला दर्ज, आरोपित फरार
कानपुर।
कानपुर के बिल्हौर स्थित एक पब्लिक स्कूल में घटित घटना ने पूरे शिक्षा जगत को शर्मसार कर दिया। सरदार पटेल अकादमी के प्रिंसिपल कुलदीप कटियार पर कक्षा पांच की छात्रा से अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। बच्ची के छोटे भाई ने यह घिनौना कृत्य अपनी आंखों से देखा और उसे भी धमकी दी गई कि वह इस घटना के बारे में किसी को न बताए। यह घटना 31 अगस्त की है, जब बच्ची और उसका भाई स्कूल गए थे। छुट्टी के बाद प्रिंसिपल कुलदीप ने बच्ची को अपने दफ्तर बुलाया, जहां उसने अश्लील हरकतें कीं। इस दौरान बच्ची का छोटा भाई वहां पहुंच गया और प्रिंसिपल ने उसे भी धमकाया। घटना के बाद डरी-सहमी बच्ची ने स्कूल जाना बंद कर दिया, जिससे परिजनों का शक बढ़ा। बच्ची की मां के पूछने पर उसने सारी घटना बताई। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन आरोपित प्रिंसिपल फरार हो गया। सोमवार को बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्रिंसिपल कुलदीप कटियार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। एसीपी बिल्हौर अजय कुमार त्रिवेदी ने कहा, "आरोपित की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन