Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

क्लासरूम में भोजपुरी गाने पर डांस करती मैडम का वीडियो हो रहा है तेजी से वायरल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

सोशल मीडिया के जमाने में डांस से जुड़े एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल हो रहे हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो तेजी से इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक महिला शिक्षक क्लासरूम में भोजपुरी गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। महिला का यह डांस वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचाने के साथ ही अलग-अलग प्रतिक्रियाओं का भी कारण बन रहा है।

 

वीडियों को देखने के लिए क्लिक करें:-https://www.instagram.com/reel/DCEyjbculzM/?utm_source=ig_web_copy_link

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बैंगनी रंग की साड़ी में क्लासरूम के अंदर भोजपुरी गाने पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो के मुताबिक, यह महिला शिक्षिका हैं और क्लास में मौजूद छात्राएं उनके डांस पर तालियां बजा रही हैं। महिला का आत्मविश्वास और ऊर्जा क्लासरूम में उपस्थित सभी लोगों को प्रेरित कर रही है।

वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट vishoo_50 से शेयर किया गया है, जो अब तक 44 हजार से अधिक लाइक्स प्राप्त कर चुका है। वीडियो के सबटाइटल में ‘आजकल की मैम’ के साथ लाफ्टर इमोजी डाले गए हैं। वीडियो को लेकर यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “देख रहा हूं विनोद”, वहीं दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, “क्लासरूम पढ़ाई के लिए होता है, मैम, यह सब करने के लिए नहीं।” तीसरे यूजर ने लिखा, “अब मैम भी इंस्टा पर डांस करने लगीं।” वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगनी चाहिए, खासकर शिक्षा के मंदिर में।

यह वीडियो वर्तमान में इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां लोग इस पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो में महिला शिक्षिका की ऊर्जा और आत्मविश्वास तो सराहा जा रहा है, लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि शिक्षकों को अपनी मर्यादा में रहकर काम करना चाहिए।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment