Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़, फ्लाइंग किस का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article


  • स्कूटी पर जा रही थी युवती, रास्ते में घटी शर्मनाक घटना

कोरबा।

कोरबा जिले में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक युवती जब स्कूटी से अपने घर जा रही थी, तब एक बाइक सवार युवक ने उसके साथ सरेआम अश्लील हरकतें कीं। यह घटना राजगामार और सीएसईबी चौकी क्षेत्र की है।


बाइक सवार युवक की शर्मनाक हरकतें, नहीं रुका विरोध के बावजूद

युवती डुमरडीह पुल के पास पहुंची ही थी कि बाइक पर सवार युवक, जिसका नाम राजकुमार राठिया (24 वर्ष) है और वह कोरबा के घोटमार थाना क्षेत्र के करतला का रहने वाला है, उसकी ओर बढ़ा। युवक ने पहले तो अपनी बाइक धीमी की और फिर युवती को देखकर फ्लाइंग किस दी और अन्य अश्लील हरकतें करने लगा।

युवती ने इसका विरोध किया, मगर युवक नहीं रुका। परेशान होकर युवती ने अपने मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में युवक की हरकतें साफ-साफ रिकॉर्ड हो गईं।


वीडियो बना सबूत, परिजनों संग पहुंची पुलिस चौकी

घर पहुंचने के बाद युवती ने अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई। इसके बाद परिजन युवती को लेकर राजगामार पुलिस चौकी पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने की कार्रवाई

वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान राजकुमार राठिया के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने तुरंत करतला गांव में छापेमारी की। पूछताछ में युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow