



यूजर्स को चैट बैकअप लेने के लिए मिली समयसीमा, नए डिवाइसेज पर जारी रहेगा सपोर्ट
लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने एक बार फिर 35 पुराने स्मार्टफोन्स के लिए ऐप सपोर्ट समाप्त करने की घोषणा की है। मेटा द्वारा संचालित इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य नए डिवाइसेज के लिए सेवाओं में सुधार करना है। प्रभावित डिवाइसेज में Samsung, Apple, Motorola, Sony, LG और Huawei के फोन शामिल हैं।
मेटा ने अपने यूजर्स को चैट हिस्ट्री का बैकअप लेने के लिए समय दिया है ताकि वे अपने पुराने चैट्स को नए डिवाइस में ट्रांसफर कर सकें। अगर यूजर्स पुराने फोन का इस्तेमाल जारी रखना चाहते हैं तो उन्हें नया स्मार्टफोन अपग्रेड करना होगा।


यहां उन डिवाइसेज की सूची दी गई है, जिनमें अब व्हाट्सएप काम नहीं करेगा:
- iPhone 5, iPhone 6, iPhone 6S, iPhone 6S Plus, iPhone SE
- Samsung Galaxy Ace Plus, Galaxy Core, Galaxy Express 2, Galaxy Grand, Galaxy Note 3, Galaxy S3 Mini, Galaxy S4 Active, Galaxy S4 Mini, Galaxy S4 Zoom
- Moto G, Moto X
- Sony Xperia Z1, Xperia E3
- LG Optimus 4X HD, Optimus G, Optimus G Pro, Optimus L7
- Lenovo 46600, Lenovo A858T, Lenovo P70, Lenovo S890
- Huawei Ascend P6 S, Ascend G525, C199, GX1s, Y625
नए फोन में व्हाट्सएप का उपयोग जारी रखने के लिए Android 5.0 या इसके बाद वाले वर्जन और iOS 12 या इसके बाद वाले वर्जन की आवश्यकता होगी। पुराने फोन से चैट्स का बैकअप लेने के लिए सेटिंग्स में जाकर Chats सेक्शन में ‘Chat Backup’ पर टैप करें और ‘Back up now’ पर क्लिक करके तुरंत बैकअप तैयार करें।





