Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

शोक सभा से लौट रहे लोगों पर टूटा कहर: हनुमानगढ़ में स्कॉर्पियो और क्रूजर की भीषण भिड़ंत, 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत, 22 घायल!

Hanumangarh Road Accident

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हनुमानगढ़ (ओमदर्पण न्यूज़)।

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक स्कॉर्पियो और क्रूजर वाहन के बीच हुई भीषण टक्कर में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 22 अन्य लोग घायल हो गए हैं। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद दोनों वाहनों के आगे के हिस्से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्रूजर वाहन में सवार लोग हरियाणा में आयोजित एक शोक सभा में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बाईपास पर सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

हनुमानगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र मीणा ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बाईपास पर दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई है। इस भीषण दुर्घटना में मौके पर ही तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। एसपी मीणा ने बताया कि हादसे में कुल 22 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 16 घायल यात्री क्रूजर में सवार थे। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow