Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति का सम्मान: 70 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे 1000 रुपये

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जारी की छठवीं किश्त, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने जताया आभार

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई महतारी वंदन योजना के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जगदलपुर से 70 लाख महिलाओं के खातों में छठवीं किश्त के रूप में 1000 रुपये ट्रांसफर किए। इस योजना के तहत कुल 653 करोड़ 84 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।

 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महिलाओं को मातृशक्ति के सम्मान में ‘मां के नाम’ से वृक्षारोपण करने का आह्वान भी किया। महतारी वंदन योजना के तहत अब तक लाखों महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं, और यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी सरकार के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा, “माताओं-बहनों के स्वाभिमान, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। मोदी जी की गारंटी और विष्णु जी के सुशासन से जनता को आश्वासन मिला है। महिलाओं की खुशी ही हमारे लिए संतोष का विषय है।”

चंद्राकर ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। चाहे वह जन धन खाता हो, उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर वितरण हो या फिर महतारी वंदन योजना, सभी योजनाओं ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment