Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भिलाई निगम से 8 धुरंधरों को सम्मानजनक विदाई, आयुक्त ने सराहा योगदान

  भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।  नगर पालिक निगम भिलाई में मंगलवार को एक भावुक बिदाई समारोह आयोजित किया गया। 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले 8 कर्मचारियों को स-सम्मान विदाई दी गई। इनमें सहायक राजस्व निरीक्षक हृदय राम कौशिक, मजदूर द्रौपती बाई नेताम, रूखमणी बाई, हेल्पर प्रमोद शर्मा, चौकीदार राम बगस, सफाई कामगार नागेश, … Read more

दोस्ती दिवस पर पेड़ों से नाता, दुर्ग में मीडिया ने लिया ‘पर्यावरण’ संकल्प

  दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की दुर्ग इकाई ने पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। दुर्ग जिला अध्यक्ष अभिषेक साहू के नेतृत्व में एसोसिएशन ने ग्राम खुर्सुल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया, जहाँ छायादार और फलदार वृक्ष तथा पौधे लगाए … Read more

नौकरी देने वाला बनो, नौकरी पाने वाला नहीं: विधायक चंद्राकर ने छात्रों को दिया बड़ा संदेश

  दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम नगपुरा स्थित आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आयोजित पाठ्यपुस्तक वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को पुस्तकें वितरित कीं और शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की … Read more

अखाड़ा सिर्फ खेल नहीं, छत्तीसगढ़ की शान! दुर्ग में नागपंचमी पर दिखा अद्भुत शौर्य

  दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल) नागपंचमी के पावन अवसर पर दुर्ग के नयापारा में जय बल भीम समिति द्वारा एक भव्य अखाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर विधायक गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और अखाड़ा कलाकारों के रोमांचक प्रदर्शन को देखकर उनका उत्साहवर्धन किया। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की … Read more

नाग पंचमी पर गूंजा ‘हर हर महादेव’: जशपुर के ऐतिहासिक मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक

  राजपरिवार के शौर्यप्रताप सिंह जूदेव की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक वैदिक अनुष्ठान। जशपुरनगर।  श्रावण मास की पावन नाग पंचमी के अवसर पर जशपुर की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक धरोहर पक्कीदाड़ी शिव मंदिर में परंपरानुसार भव्य रुद्राभिषेक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। यह आयोजन सिर्फ एक धार्मिक आस्था का पर्व नहीं था, बल्कि जशपुर की सदियों … Read more

‘ऑपरेशन शंखनाद’: जशपुर पुलिस ने तस्करों से छुड़ाईं 7 गौ माताएं

  जशपुर।  गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन शंखनाद’ लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, जहां लोदाम थाना क्षेत्र में तस्करों के चंगुल से 7 गौ वंशों को सकुशल मुक्त कराया गया। पुलिस ने मौके से गौ वंशों को बरामद कर उनका उपचार कराया है, जबकि … Read more

तोमर बंधुओं को बड़ी राहत: बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, पुलिस को दस्तावेज लौटाने का आदेश

  रायपुर। रायपुर के कुख्यात सूदखोर तोमर बंधुओं को बिलासपुर हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने रायपुर नगर निगम को वीरेंद्र तोमर के घर में तोड़फोड़ करने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही, तेलीबांधा पुलिस को यह भी आदेश दिया है कि रेड कार्रवाई में जब्त किए गए घर से जुड़े … Read more

रायपुर में 450 साल पुरानी सिख विरासत के दर्शन, पहली बार दुर्लभ धरोहरें प्रदर्शित

  रायपुर। छत्तीसगढ़वासियों के लिए सिख इतिहास के स्वर्णिम पन्नों को करीब से देखने का एक दुर्लभ अवसर सामने आया है। सिख गुरुओं की 450 वर्ष पुरानी पवित्र और ऐतिहासिक सामग्रियां पहली बार राजधानी रायपुर में प्रदर्शित की जा रही हैं, जो आस्था और इतिहास का एक अद्भुत संगम है। प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. भगवान सिंह … Read more

रायपुर में चला निगम का बुलडोजर, सेजबहार में 16 अवैध मकान ध्वस्त; बिल्डरों में हड़कंप

  रायपुर। राजधानी रायपुर में नगर निगम ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखी है। बुधवार को निगम की टीम ने सेजबहार और विंध्यनगर इलाके में ताबड़तोड़ बुलडोजर चलाकर कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया, जिससे शहर के बिल्डरों में हड़कंप मच गया है। सेजबहार में 16 मकानों पर चला बुलडोजर … Read more

बीजापुर में दर्दनाक हादसा: छुट्टी से लौटे CRPF जवान ने खुद को मारी गोली

  बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक कांस्टेबल पप्पू यादव ने बुधवार सुबह आत्महत्या कर ली। नैमेड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीआरपीएफ की 22वीं बटालियन के मिंगाचल कैंप में पप्पू ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। बिहार के भोजपुर निवासी यादव मंगलवार को ही … Read more