Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

श्री रामलला दर्शन योजना: रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए हुए रवाना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार द्वारा शुरू की गई श्रीरामलला दर्शन योजना को लेकर रायपुर संभाग के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। इस विशेष ट्रेन को खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और विधायक पुरेंदर मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

 

अयोध्या धाम जाने वाले श्रद्धालुओं का रायपुर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। गाजे-बाजे और पारंपरिक नृत्य के साथ सभी का अभिनंदन हुआ। ये श्रद्धालु काशी विश्वनाथ के दर्शन भी करेंगे। रायपुर रेलवे स्टेशन पर भजन गाते हुए श्रद्धालु विशेष ट्रेन में सवार हुए और यात्रा पर निकले। सभी श्रद्धालुओं की रामलला के दर्शन की अभिलाष पूरी होने जा रही है।

श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार ने अपना वादा निभाया है। इस योजना से अयोध्या जाने की उनकी इच्छा पूरी हो रही है, और यह उनका सौभाग्य है। आरंग निवासी हरिश साहू, महेश देवांगन, गुलाबा देवांगन, बलौदाबाजार निवासी बिसाबाई कन्नौजे, कसडोल निवासी दरशराम वर्मा और खोरबहार निवासी भी अयोध्या के श्री रामलला दर्शन के लिए जा रहे हैं। इन सभी ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया और कहा कि बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराकर सरकार पुण्य का कार्य कर रही है।

उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या जाने, ठहरने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की सुविधा दी जा रही है। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षाकर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर उमाशंकर बंदे और जिला पंचायत अतिरिक्त सीईओ हरिकृष्ण जोशी भी उपस्थित थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment