Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भारी बारिश के कारण दुबई एयरपोर्ट हुआ जलमग्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दुबई। दुबई में भारी बारिश के कारण पूरा शहर जलमग्न हो गया है। मंगलवार को भारी बारिश के कारण दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में भी जलभराव हो गया। बाढ़ के हालात को देखते हुए दुबई जाने वाली 15 और भारत आने वाली 13 उड़ानों को रद्द कर दिया गया। यात्रियों को दुबई एयरपोर्ट पर नहीं आने की चेतावनी दी गई है। बता दें कि दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को दुनिया के सबसे व्यस्त एयर हब के तौर पर जाना जाता है।
यात्रियों को दी गई चेतावनी
यात्रियों को चेतावनी दी गई है कि जब तक बेहद जरूरी न हो वे दुबई एयरपोर्ट न आएं। दुबई एयरपोर्ट के प्रवक्ता हम जल्द से जल्द एयरपोर्ट को फिर ठीक से संचालित करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, स्थिति बहुत चुनौतीपूर्ण है।
भारी बारिश के कार कई उड़ाने रद्द
भारी बारिश के कारण बहुत सी उड़ान संचालन में देरी हुई या उड़ानों को रद्द भी किया गया। जलवायु परिवर्तन के कारण दुबई एयपोर्ट पर जिस तरह के हालात हैं, उसके चलते उड़ानों को डायवर्ट किया गया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment